देहरादून: मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए हैं। यही नहीं गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई जा रही है। दून में मुस्लिम समुदाय के लोग पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैंं। इसमें शहर के तमाम उलेमा और मस्जिदों के इमाम समेत बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी, इमाम संगठन के अध्यक्ष रहीस अहमद कासमी पहुंच गए हैं। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से यह है जन आक्रोश रैली की जा रही है। पुलिस की ओर से पहले परमिशन नहीं दी गई थी। यहां पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।