भाजपा ने आगामी विधानसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा कर दी है। समिति में 33 विभागों की जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हाथों में पूरी समिति की कमान होगी।