Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 3:00 pm IST


जिला मुख्यालय में गरजे आंगनबाड़ी संगठन


 उत्तरकाशी : राज्य कर्मचारी घोषित करने और वेतनभोगी बनाने की मांग को लेकर  कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल के नेतृत्व में भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़ के आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता मुख्य बाजार में बाबा काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। आश्रम परिसर में दो सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने हुंकार भरते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय की जगह वेतन भोगी को लेकर जमकर नारेबाजी की है।