Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 6:00 am IST

नेशनल

क्या 2035 तक बनकर तैयार हो जाएगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन, हो रहीं हैं ये तैयारियां...


भारत में अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 2035 तक इसका निर्माण कार्य हर हाल में पूरा होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि, इसके लिए नया रॉकेट नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल भी बनाया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दोबारा प्रयोग होने वाले रॉकेट के विकास के लिए निजी क्षेत्र को साथ काम करने का प्रस्ताव भी दिया है। फिलहाल तो रॉकेट के डिजाइन पर काम हो रहा है, यह करीब 1 साल में पूरा होने के बाद इसे उद्योगों को उत्पादन के लिए जारी किया जाएगा। 

दरअसल, निजी उद्योगों का इसके विकास की प्रक्रिया में साथ लेने का इरादा इसलिए किया गया है क्योंकि इससे सरकार को ही सारा पैसा निवेश करने की जरूरत नहीं रहेगी। उद्योगों को भी निवेश करना होगा। रॉकेट से पहला प्रक्षेपण 2030 में हो सकता है।