Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Jul 2022 1:14 pm IST


100 फीट का काला झंडा दिखाकर जीएसटी सर्वे का विरोध


व्यापारियों ने मुख्य बाजार में 100 फीट का काला झंडा दिखाकर जीएसटी सर्वे का विरोध किया। इसके साथ ही हाथ में रिबन बांधकर काला दिवस मनाया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सर्वे बंद होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

बृहस्पतिवार को विधवानी मार्केट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में कई व्यापारी एकत्र हुए। व्यापारियों ने कहा कि राज्यकर विभाग के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण के दौरान बिक्री व स्टॉक का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है जबकि व्यापारी प्रत्येक माह बिक्री व स्टॉक का ब्योरा विभाग को जमा करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यकर अधिकारी व्यापारियों को डराकर अनावश्यक रूप से टैक्स वसूली करना चाहते हैं, जिसका व्यापार मंडल विरोध करेगा। वहां व्यापार मंडल संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, राजकुमार सीकरी, प्राण ठक्कर, सुधीर वर्मा, विजय चिलाना, किशन कनोडिया, पवन गाबा, बलविंदर सिंह, मनोज छाबड़ा, विशाल हुड़िया आदि थे।