Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 9:43 am IST

नेशनल

“मंकीपॉक्स” ने बढ़ाई चिंता, केंद्र ने दिया स्थिति पर कड़ी नजर रखने का आदेश


पिछले कुछ दिनों से कुछ देशों से मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और आईसीएमआर को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हवाईअड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "उन्हें निर्देश दिया गया है कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा की हिस्ट्री वाले किसी भी बीमार यात्री को अलग कर दिया जाए और सैंपल जांच के लिए पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की बीएसएल4 सुविधा को भेजे जाएं।"

बता दें कि यूके, यूएसए, पुर्तगाल, स्पेन और कुछ अन्य यूरोपीय देशों से मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। मनुष्यों में मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक के समान लेकिन हल्के होते हैं।