Read in App


• Tue, 11 May 2021 5:05 pm IST


मनमानी कर रहे निजी स्कूल, पद छोड़ें केंद्रीय शिक्षा मंत्री... सुनील सेठी


हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बहुत से निजी स्कूल फीस जमा न करवा पाने में असमर्थ अभिवावकों को परेशान करते हुए बच्चो को ऑनलाइन क्लास से हटा रहे है। जानकारी होने के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक कुम्भकर्णी नींद में सोए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। वर्ष 2020 में लाॅकडाउन के बावजूद स्कूलों ने जमकर अभिवावकों से पूरी फीस वसूली।
आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद जैसे कैसे अभिवावकों ने फीस जमा भी कराई। लेकिन अब हालात और खराब हो चुके है और अभिवावक फीस जमा नही करवा पा रहे हैं। जिससे निजी स्कूलों का दवाब उन पर बढ़ता जा रहा है। सेठी ने आरोप लगाया कि केद्रीय शिक्षा मंत्री अभिभावकों के दर्द को समझने के बजाए निजी स्कूलों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की हठधर्मिता रोकने में नाकाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।