Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 May 2023 1:00 am IST

अपराध

ओडिशा : 10.5 लाख रुपये के नकली नोट जब्त, चार गिरफ्तार…


ओडिशा के नरेन गांव से नकली नोटों का जखीरा बरामद किया गया है। यहां नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत नकली नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास 10.5 लाख रुपये के नकली नोट, 4 मोबाइल और 3 बाइक बरामद की हैं।

फिलहाल सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। बता दें कि, इससे पहले 29 अप्रैल को असम पुलिस ने 29.31 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए थे। असम के नागांव जिले में एक व्यक्ति को पकड़ा था।