Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 8:00 am IST


करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं की विशेष पूजा


करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने त्रिवेद मंदिर में दोहपर में पूजा अर्चना की। महिलाओं में करवाचौथ व्रत को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलायें करवाचौथ के व्रत की तैयारियों में तल्लीन नजर आई। सुबह से पूजा सामग्री की खरीददारी के साथ ही हाथों पर मेहंदी लगाने के बाद सजधरक दोहपर में कीर्तन-भजन के साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करती नजर आई। दोपहर बाद व्रत की तैयारियों में महिलाओं को व्यस्त देखा गया। बाजारों में इस दौरान सुहागिन के रूप में सजी-धजी महिलायें नजर आई। मंदिरों में सुहागिन महिलाओं के विशेष पूजा की व्यवस्था दिखी।