Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 8:31 am IST


"Happy birthday Prakash Raj"


प्रकाश राज एक बेहद ही मंझे हुए भारतीय कलाकार,निर्माता, टीवी होस्ट हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
-प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है, जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर बदला था। प्रकाश बैंगलोर एक बेहद निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। प्रकाश के पिता का नाम मंजुनाथ राय और माता का नाम स्वर्णलता राय है। प्रकाश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बैंगलोर के सेंट जोसफ स्कूल से की है।
-प्रकाश राज की शादी अभिनेत्री ललित कुमारी से 1994 में हुई थीं। जिससे उन्‍हें दो बेटी और एक बेटा भी है। किन्ही कारणों से 2009 में इनका अलगाव हो गया।
-प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक "बिसिलु कुदुरे" से की। प्रकाश राज ने अपने फिल्मीं करियर में कई फ़िल्में की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी। लेकिन पहचान उन्हें वांटेड के किरदार घनी भाई से मिली।  
-उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं इंद्रप्रस्थम,बन्धनम,वीआईपी,नंदनी,शांति शांति शांति,वन्नावली,आज़ाद,गीता,ऋषि,दोस्त,सिंघम,वांटेड,बुड्ढा होगा तेरा बाप,हीरोपंती एंटरटेनमेंट,मुरारी,इंद्रा,इडियट,शक्ति द पावर,फूल्स,गंगोत्री,स्मार्ट द चैलेंज,पोकरी,राणा,लायन,रुद्रमादेवी।
-प्रकाश राज के गुस्से से तो सभी वाकिफ हैं वह कभी-कभी बिना किसी बात के लोगों पर विफर जाते हैं, जिस कारण से उन्हें तेलगु सिनेमा अब तक 6 बार प्रतिबंधित कर चुका है।