Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 5:17 pm IST


ठाकुर सिंह टैक्सी यूनियन महासंघ के अध्यक्ष , नव किशोर महासचिव बनें


गरुड़ (बागेश्वर)। टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं की बैजनाथ में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ठाकुर सिंह बिष्ट (रानीखेत) को अध्यक्ष नवल किशोर (पिथौरागढ़) को महासचिव चुना गया। यूनियन महासंघ के लिए गणेश बिष्ट (अल्मोड़ा), बबलू सामंत (थल), दीपक चौधरी (द्वाराहाट ), बलराज मेहर (पिथौरागढ़), दीवान शाही (डीडीहाट) राजेंद्र रौतेला रानीखेत) को उपाध्यक्ष, मनोज जोशी (पिथौरागढ़) नीरज पवार (अल्मोड़ा) ललित देऊपा (थल) विक्रम सामंत (थल) दीवान शाह (डीडीहाट) को सचिव, भारत भूषण, महेश बोरा गरुड़ को मुख्य संरक्षक, हरी शंकर जोशी (चौखुटिया) आनंद भोज (अल्मोड़ा) को संरक्षक, दीवान सिंह राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद नव गठित कार्यकारिणी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव बिष्ट को यूनियन के हित में नेक कार्य करने पर सम्मानित किया।