Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Jun 2022 4:57 pm IST

जन-समस्या

उपनल कर्मियों का धरना जारी


बागेश्वर: अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मी कलक्ट्रेट में जमे रहे। आंदोलित कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को नारेबाजी की। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को दो महीने से अधिक हो गए हैं, लेकिन सराकर ने आज तक उनकी सुध नहीं ली। अब सरकार नई भर्ती करने पर तुली है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर बलवंत सिंह, संजय कन्नौजिया, सोहन सिंह, मनोज, भोपाल सिंह सुरेश कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।