Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 3:17 pm IST


धारचूला में भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडीयो आया सामने



जौलजीबी-धारचूला मार्ग पर किमखोला के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा देखते ही देखते भरभराकर गिर गया। जिसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। भूस्खलन से चीन और नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाला जौलजीबीतवाघाट हाईवे बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से बड़ी संख्या में वाहन और यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। हाईवे के बंद होने से धारचूला तहसील मुख्यालय समेत बॉर्डर पर रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी का दुनिया से संपर्क कट गया है। वहीं हाईवे को खोलने के लिए बीआरओ के कर्मचारी जुट गए हैं।