Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 3:56 pm IST


महिलाओं को गौरा शक्ति की जानकारी देकर किया जागरूक


बागेश्वर : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी जानकारी देने के लिए बनाए गए एप्प की महिला शाखा द्वारा महिलाओं को उनके मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी गई।कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला जागरूकता का आयोजन किया गया। कोतवाल कैलाश नेगी के द्वारा महिलाओं को मिले मूलभूत कानूनी सुरक्षा सम्बन्धी कानून के विषय मे जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन प्रभारी खष्टी बिष्ट द्वारा महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में एप्प से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वही ऐप द्वारा कोई सहायता के लिए फोन करने से तत्काल मौके पर पुलिस पहुँचने और सहायता मिलने, कोई भी कानूनी जानकारी एप से मिलने के बारे में जागरूक किया गया।इस दर्जनों महिलाओं ने गौरा देवी एप डाउनलोड भी किया।