Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 May 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, इन्हें मिल सकती है निराशा, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 7 मई, रविवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज रविवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।      

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, कुछ समय व कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।  सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें, तो बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। रुके हुए कार्य पूरे होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में सहयोगात्मक भाव रहेगा।  

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। बेरोजगारों को किसी परिचित की सहायता से अच्छा रोजगार मिल सकता है। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे और कहीं पार्टी में भी जाएंगे, जहां सभी खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा, जो काफी लाभदायक रहेंगी। नए-नए लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे काफी खुश नजर आएंगे। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश न। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सभी लोग तारीफ करेंगे। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छोटे व्यापारियों को भी अच्छा-खासा लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। किसी अन्य व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखलअंदाजी न करने दें। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सुखद रहने वाला है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन का प्रसन्न होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके लिए सभी लोग साथ बैठकर बातचीत करते नजर आएंगे। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाओं का इस्तेमाल करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सीनियर व जूनियरों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही प्रशंसा दायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्ट में हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च करेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना है।  

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी सेहत से आप काफी खुश नजर आएंगे। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। जो जातक कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है। आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।