Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 10:30 pm IST


नहर में बहा शख्स,तलाश में जुटी एसडीआरएफ


ऋषिकेश में एक व्यक्ति शक्तिनहर नहर में बह गया युवक के नहर में डूबने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।