Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Aug 2022 7:00 am IST

राजनीति

शिंदे के कैबिनेट मंत्रियों को दिया गया विभाग, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी...


बीते मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के बाद आखिरकार विभागों का बंटवारा कर दिया गया। महाराष्ट्र में शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली है। 

वहीं,  डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय, चंद्रकांत पाटिल को शिक्षा मंत्रालय और अब्दुल सत्तार को कृषि मंत्रालय, इसके अलावा राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय, सुधीर मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन, चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य का जिम्मा मिला है।

डॉ. विजयकुमार को ग्राम-आदिवासी विकास, गुलाबराव पाटिल को जलापूर्ति एवं स्वच्छता, दादा भूसे को बंदरगाह एवं खनन, संजय राठौड़ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सुरेश खाड़े को श्रम, संदीपन भुमरे को रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी, उदय सामंत को उद्योग, प्रो. तानाजी सावंत को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा गिरीश महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, अरविंद्र चव्हाण को लोक निर्माण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिला है। इसके साथ ही अब्दुल सत्तार को कृषि और दीपक केसरकर को स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग सौंपा गया। 

इससे पहले 40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार यानी नौ अगस्त को शपथ ली थी। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे में, शिंदे कैबिनेट में सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है।