Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 12:30 pm IST


92 साल पहले बापू के लगाए पीपल के पेड़ के संरक्षण की कांग्रेसियों ने ली शपथ


देहरादून। ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाही आश्रम परिसर में करीब 92 साल पहले महात्मा गांधी ने पीपल का पौधा लगाया था, जो आज विशाल पेड़ के रूप में मौजूद है। उसके नीचे कांग्रेसियों ने पेड़ के संरक्षण की शपथ ली। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 17 अक्टूबर 1929 को एक सम्मेलन में शामिल होने देहरादून आए थे। इसी दौरान उन्होंने ओल्ड राजपुर के शहंशाही आश्रम परिसर में ये पीपल लगाया था।

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गुणगान किया। सद्भावना सभा में दूनघाटी रंगमंच से लक्ष्मी नारायण ब्रजेश नारंग के नेतृत्व में रंगमंच कलाकार अनुज कुमार बापू की वेशभूषा में शामिल हुए।