Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Apr 2022 6:58 am IST


उत्‍तराखंड : पौड़ी में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, तीन सगी बहनें समेत छह की मौत


पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। पाबौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पौड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है।