बॉलीवुड सेलेब्स अपने एयरपोर्ट लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार एयरपोर्ट लुक्स से ज्यादा एरयपोर्ट के बाहर फैंस की बदसलूकी के मामले लाइमलाइट में आ रहे हैं।
पहले आयशा शर्मा, फिर रश्मिका मंदाना और अब करीना कपूर खान फैंस की बदसलूकी का शिकार हुई हैं। दरअसल, करीना कपूर खान, अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थीं, तभी एक फैन ने सेल्फी के बहाने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।
दरअसल, वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, फैन के हाथ फैलाकर अभिनेत्री के पास आने पर वो असहज महसूस कर रही हैं। वीडियो में करीना एयरपोर्ट के एंट्री गेट की तरफ जा रही हैं।
तभी फैंस का एक ग्रुप उनके पास आता है और उन्हें घेर कर सेल्फी लेने लगता है। इस ग्रुप का एक शख्स करीना के बेहद नजदीक आकर अपनी बाहें फैलाकर उन्हें थामने की कोशिश करता नजर आ रहा है।