Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 5:00 pm IST

नेशनल

अयोध्या में लता चौक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने लता दीदी को किया याद


प्रधानमंत्री मोदी ने लता चौक के लोकार्पण समारोह में अपने वीडियो संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लता मंगेशकर को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, लता दीदी के स्वरों में आस्था, आध्यात्मिकता व पवित्रता गूंजती है। उनके गाए हुए भजनों में दैवीय मधुरता थी। उनके स्वर युगों-युगों तक देश के कण-कण को जोड़े रखेंगे। अयोध्या ने इतने सालों बाद भी राम को हमारे मन में बसा रखा है। भगवान राम हमारे देश के संस्कृति पुरुष हैं। आज सदियों बाद भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है। इसके लिए कोटि-कोटि भक्तों को बधाई और शुभकामनाएं हैं। 

बता देें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित कई मंत्री व नेता मौजूद रहे। वहीं लोकार्पण समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू भी मौजूद रहे।