Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Sep 2021 11:26 am IST

राजनीति

सीएम धामी का आज रुड़की दौरा, ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे लोकार्पण


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज़ कर दी है। सीएम धामी रुड़की के सिविल अस्पताल में बनाये गए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे नेहरू स्टेडियम में जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री क्षेत्र की अलग अलग विधानसभा सीटों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी नेहरू स्टेडियम में ही करेंगे।