Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Mar 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

पेरिस में दिखा प्रियंका-निक का स्टाइलिश अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। साथ ही वह आए दिन वह अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज प्रियंका एक ग्लोबल आइकन बनकर एक रोल मॉडल के तौर पर भारत को दुनिया भर में रिप्रजेंट कर रही हैं।
बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में वे और उनके पति निक पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना हुए जिस दौरान की कुछ तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 प्जिसमें दोनों डिनर डेट पर बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।  रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए हाथों में हाथ डाले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की टर्टलनेक ड्रेस पहने हुए हैं। वहीं निक ब्लैक ड्रेस में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।