Read in App


• Wed, 20 Sep 2023 5:00 pm IST


पंतजलि योग समिति की चार महिलाएं सम्मानित


लोहाघाट। महिला पतंजलि योग समिति उत्तराखंड की चम्पावत शाखा को योग समिति ने बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। देहरादून में बीते 15 से 17 सितंबर तक चली कार्यशाला में चम्पावत जिले की प्रभारी योगाचार्य कुसुम खर्कवाल, सह जिला प्रभारी सरोज पुनेठा, वंदना जोशी और इंदिरा मेहता के योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। प्रभारी कुसुम खर्कवाल ने बताया कि उन्होंने कार्यशाला के दौरान मासिक कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पंतजलि उत्तराखंड की टीम पूरे देश में सबसे आगे चल रही है। योग के प्रति सबसे ज्यादा रुझान उत्तराखंड में है। खर्कवाल ने बताया कि वह हर गांव में जाकर लोगों को योग के बारे में जागृत कर रहे हैं और एलोवेरा, तुलसी, नीम और गिलोय लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।