Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 8:00 pm IST


थाने में भी कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, सभी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, देखें फोटो


नेशनल हेराल्ड केस में आज ईडी के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेश हुए। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरात में ले लिया है।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर 'सत्याग्रह मार्च' के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बैठी हुई नजर आ रही हैं।

देखें तस्वीर...