Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का पहला गाना ‘ला इलाज’ हुआ आउट, अलग अंदाज में नजर आई आलिया


बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिन पहले इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया था।

वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने ‘डार्लिंग्स’ का पहना गाना ‘ला इलाज’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, ‘ला इलाज’ गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। जबकि गाने का बोल गुलजार ने लिखे हैं। इसके अलावा विशाल भारद्वाज ने इसे संगीत से सजाया है। वहीं फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में  आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू रिलीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।