Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 5:00 am IST

अपराध

केरल : मुर्गे के बाड़े में घुस गया था तेंदुआ, बाड़े में फंसने से सदमे के चलते हुई मौत


केरल के पलक्कड़ के मनारक्कड़ में मुर्गे के बाड़े में छह घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने के बाद एक तेंदुए की मौत हो गई। 

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुए की मौत पिंजरे में लंबे समय तक फंसे रहने से सदमे के चलते हुई है। खुद को छुड़ाने की कोशिश में उसे मामूली चोटें भी आई थीं। लेकिन ये चोटें गंभीर या संदिग्ध नहीं थीं।
 
बता दें कि, मेक्कलापारा के पास एक घर के बाड़े में जब तेंदुआ फंस गया तो घर के मालिक ने उसे बाहर से बंद कर दिया था। वहीं कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गयी।