Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 5:48 pm IST


पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता के निधन पर शोक


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता स्व. हुकुम सिंह बिष्ट का रविवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। स्व. हुकुम रक्षा लेखा विभाग भारत सरकार के सीनियर ऑडिटर पद से सेवानिवृत्त थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से यहां बग्वालीपोखर में उनके आवास पर लाया गया। बग्वालीपोखर से शवयात्रा उनके पैतृक श्मशान घाट कनलगांव पहुंची। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र मदन बिष्ट और छोटे पुत्र राजेंद्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, रानीखेत विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, द्वाराहाट प्रमुख दीपक किरौला, नारायण रावत आदि संवेदना देने पहुंचे।