Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Apr 2023 12:00 pm IST

नेशनल

कोरोना का स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 है घातक, नौ राज्यों में इसके 116 मामले आए सामने...


भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 सामने आया है। 

देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आए हैं।  हैरान करने वाली बात ये है कि, संक्रमण बच्चों में भी मिल रहा है। लक्षण की बात करें तो आंखों में लालपन नज़र आ रही है। वायरस के स्वरूप में इस बदलाव का जिक्र अधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में बताया गया कि, ओमिक्रॉन के स्वरूप बदलने के बाद एक्सबीबी उप स्वरूप सामने आया था। एक्सबीबी ने स्वरूप बदला तो एक्सबीबी.1.16 सामने आया। भारत में वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए यही स्वरूप जिम्मेदार है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई है। 

डॉ. स्कारिया ने बताया कि, भारत के अलावा अब तक 13 देशों में 80 से ज्यादा सीक्वेंस एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट अपलोड हुए हैं। इससे पता चलता है कि, अन्य देशों में भी वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है।