Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Apr 2022 11:20 am IST


यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय, ये है शुभ समय


उत्तरकाशी: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 3 मई 2022 को दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12:15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में माँ यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।