Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Aug 2021 4:17 pm IST


साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थी पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित


 पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने वाले  साहित्यकार सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. पीतांबर अवस्थी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान से नवाजा गया। राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. अवस्थी ने पर्यावरण संरक्षण  पर हिमालय नामक शीर्षक से पुस्तक लिखी है। साथ ही नालों धारों को संरक्षित करने को लेकर भी उन्होंने लोगों को अपनी लेखनी से जागरूक करने का महान काम किया है। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर  जल है तो कल है मुहिम शुरू की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। वे नशा मुक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठन के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।