Read in App

Rashmi Panwar
• Sat, 1 Oct 2022 4:52 pm IST

वीडियो

विधानसभा अध्यक्ष ने मनाया पूर्व सीएम और अपने पिता बी सी खंडूरी का जन्मदिन



उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन आज विधान सभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया| इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की| इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी|