Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Mar 2022 3:38 pm IST


होली में बदला होल्यारों का रंग


पौड़ी: बदलते परिेवेश में होली के होल्यारों का रंग भी बदलता दिखाई दे रहा है। आधुनिकी के इस दौर में होल्यार भी मॉर्डन दिखाई देने लगे हैं। पारंपरिक टोपी की जगह आंखों में रे-बेन का चश्मा, सलवार- कुर्ते के जगह जींस और टी-शर्ट ने ले ली है। वहीं शोर शराबे के बीच कम सुनाई देने वाली ढोलक की थाप की जगह अब ढोल- दमाऊं ने ले ली है। जी हां पौड़ी में आस पास व दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले युवा कुछ मॉर्डन होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। गुरूवार को पौड़ी में युवा पारंपरिक होली की जगह मॉर्डन जमाने की होली के साथ ताल मिलाते दिखे। पाबौ के मरोड़ा होली टीम के युवा मनोज सिंह तथा राठ क्षेत्र से होली खेलने पहुंचे महेंद्र सिंह ने बताया कि कि गांव से ढोल दमाऊ को किराये पर लाये हैं। कहा कि ढोलक की जगह ढोल दमाऊ में होली के रंग जमाने में काफी उत्साह आ रहा है।