Read in App


• Tue, 2 Apr 2024 4:41 pm IST


सप्ताह में एक दिन हनुमान चालिसा का हो पाठ


अल्मोड़ा। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सप्ताह में एक दिन हनुमान चालिसा के पाठ को निर्धारित करने की बात कही।
संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हिन्दू धर्म को मजबूत करने की जरूरत है। बहुसंख्यक समाज पर हमले किए जा रहे हैं। हिन्दुओं के हितों की रक्षा के लिए प्रयास करने होंगे। कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और ओजस्वनी का गठन तहसील और ब्लॉक स्तर तक करना होगा। ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। सभी से नजदीकी मंदिरों में हनुमान चालिसा का पाठ करने की बात कही। कहा कि हनुमान चालिसा के लिए सत्पाह में एक दिन निश्चित किया जाए। यहां राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी, प्रांत उपाध्यक्ष कृष्णा काण्डपाल, क्षेत्र संगठन मंत्री शुबास जोशी, लाट सिंह, जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद अजय जोशी, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, दयाकृष्ण पाठक, शंकर सिंह, मुकेश बिष्ट, कमलेश बिष्ट, दिवान सिंह बिष्ट, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।