Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 4:59 pm IST


बर्फबारी के बाद निकली धूप, ठंड से राहत


बागेश्वर : जिले में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। सोमवार को समूचे जिले में बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में जमकर बर्फ बड़ी। मंगलवार की सुबह से मौसम साफ था। घाटी वाले क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा लगा रहा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में सुबह से धूप निकल आई। धूप के कारण ठंड से राहत मिली। किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। जहां गेहूं सूखने की कगार पर पहुंच गए थे वहां राहत हो गई है।