Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 5:12 pm IST


केविके ने कीवी उत्पादन की तकनीक बताई


चंपावत : कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में कीवी उत्पादन तकनीकि प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने भाग लिया।कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. अमरेश सिरोही के दिशा निर्देशन पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रजनी पंत ने किसानों को पहाड़ के बदलते मौसम में कम खर्च पर अधिक मूल्य प्राप्त करने वाले फलों और सब्जियों के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को कीवी उत्पादन इसके लिए बेहतर विकल्प बताया। प्रशिक्षण किसानों को कीवी की पौध तैयार करना, रोपण के लिए गड्ढे तैयार करना, खाद उर्वरकों की मात्रा, कलम विधि, पौध तैयार करना, ग्राफ्टिंग विधि, लेयरिंग विधि, कटाई-छंटाई और अन्य तकनीकों की जानकारी दी। इस मौके पर नवीन वर्मा, दिनेश चंद्र, गिरीश चंद्र, महेश चंद्र जोशी, दरबान सिंह, अनूप सिंह, जोगादत्त जोशी, कैलाश कुमार आदि रहे।