Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 5:59 pm IST


भिकियासैंण में पेयजल आपूर्ति ठप


अल्मोड़ा : नगर पंचायत के‌ लिए रामगंगा नदी से बनी एकल पंपिंग योजना में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से तीन हजार की जनसंख्या को पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पेयजल आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।सोमवार रात को पेयजल योजना के पंप हाउस के वाल्ब मे खराबी आ गई। इससे पानी लिफ्ट नहीं हुआ। पानी लिफ्ट नहीं होने से मंगलवार को पेजयल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोंतो का सहारा लेना पड़ा। अवर अभियंता गौरव पंत ने बताया सोमवार देर रात डिलीवरी वाल्ब के बैठने से पानी लिफ्ट नहीं हुआ इसे ठीक किया जा रहा है बुधवार सुबह से पानी आपूर्ति सुचारू हो जायेगी।