Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 12:54 pm IST

अपराध

गैंगस्टर की कार पर झोंका फायर, मुकदमा दर्ज


किच्छा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपित पर दूसरे गुट ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली कार में लगने से वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है। वह पहले ही जानलेवा हमले की संभावना व्यक्त कर चुका था जिसके चलते किच्छा कोतवाली में उसको धमकी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ विनोद जोशी ने कहा जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।