Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 6:00 am IST

राजनीति

दोहराया जाएगा 27 साल का इतिहास या मिलेगी टक्कर, बीजेपी का मंथन जारी...


हिमाचल प्रदेश में मतदान के बाद अब बीजेपी समेत सभी पार्टियों ने गुजरात चुनावों पर मंथन करना शुरु कर दिया है। 

गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान की तारीखों का एलान किया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। माना जा रहा है कि, गुजरात चुनावों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का ध्यान 2024 के लोकसभा चुनावों पर भी है। पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है। 

बताया जा रहा है कि, बीजेपी पार्टी की ओर से इसको लेकर बैक-टू-बैक बैठकों का दौर जारी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर बैठक हुई। 
पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में बुलाई गयी इस बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के प्रमुख शामिल हुए हैं। जहां गुजरात चुनाव और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के सभी मोर्चाओं की भूमिका तय हुई। जाहिर है, बीजेपी गुजरात की सत्ता में भाजपा 27 साल से काबिज है। भाजपा को लंबे समय से पूर्ण बहुमत मिल रहा है। 

हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से विधानसभा चुनाव में लड़ाई कठिन हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। इसने भाजपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है।