DevBhoomi Insider Desk • Sat, 15 Jan 2022 4:40 pm IST
राजनीति
उत्तराखंड इलेक्शन :हर सीट पर पैनल तैयार करने के लिए भाजपा की बैठक
प्रदेश भाजपा शनिवार को 70 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल तैयार कर देगी। साथ ही हर सीट पर पार्टी तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। जिसके लिए शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक हुई। ताज़ा जानकारी के मुताबिक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से हरक सिंह रावत गायब रहे। जिसके बाद उनके नाराज होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैरने लगीं। वहीं इस मामले पर हरक सिंह रावत से बात करने पर उन्होंने कहा किउन्हें कोर ग्रुप की बैठक की सूचना नहीं मिली थी।