Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Jan 2023 5:04 pm IST


खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, ड्राइवर झुलसा


चंपावत ( टनकपुर ) : कैंटर वाहन में ही खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में कैंटर चालक मामूली रूप से झुलस गया। आनन-फानन में चालक को उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां चालक का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात लोहाली ग्राम नैनीताल निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र काम सिंह अमरू बैंड के पास कैंटर वाहन में ही सिलेंडर रखकर खाना बनाने लगा। अचानक सिलेंडर फटने से चालक आग में झुलस गया। डॉ हेमंत शर्मा ने बताया कि चालक करीब 20 से 25 प्रतिशत तक आग में झुलसा है। फिलहाल हालत में सुधार है।