Read in App


• Fri, 9 Jul 2021 9:01 pm IST


खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी


खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घर में पति से कहासुनी के बाद सुबह महिला बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति ने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव निवाली लालचंदवाला के रूप में हुई है पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।