Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Jun 2022 3:00 pm IST

नेशनल

बिहार : अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत


बिहार के पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अब तक 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी तारा बादी से किशनगंज जा रहे थे। हालांकि 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। 

दरअसल सभी कार सवार पूर्णिया जिले के ताराबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा रहे थे।  तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया। जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।