Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Nov 2021 8:30 am IST


उत्तराखंड: 4 विभागों में 400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां


उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से 4 सरकारी विभागों में अलग अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग में भी 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे पहले आपको बता दें कि UKSSSC द्वारा किन किन पदों के लिए Recruitments किये जा रहे हैं।

Fire Brigade Department

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड अग्निशमन विभाग में हेड कांस्टेबल के करीब 200 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

Institute of Rural Entrepreneurship

इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सांख्यिकी विभाग में करीब 100 पदों पर भर्ती भी निकालेगा।

Junior Engineers

इसके अलावा चयन आयोग उत्तराखंड में अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के करीब 50 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है।