Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 7:00 pm IST

राजनीति

संजय राउत की सीधी चुनौती, चीन की तरह ही कर्नाटक में हम करेंगे प्रवेश...


कभी बिहार और झारखंड में सीमा को लेकर विवाद की स्थिति थी जो बीरबल की खिचड़ी की तरह सुलझ ही नहीं रही थी तो आज कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

दोनों राज्यों के बीच बढ़ते तनाव पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने सियासी आग फैलाने वाला बयान दिया है। राउत ने कहा कि हम कर्नाटक में उसी तरह से प्रवेश करेंगे जैसे चीन देश में प्रवेश कर गया है। हमें इस मुद्दे पर किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। राउत ने आगे कहा कि, हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक सीएम आग लगा रहे हैं। 

वहीं कर्नाटक सरकार पर भड़कते-भड़कते राउत ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि, महाराष्ट्र में एक कमजोर सरकार है, और इस पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है। 

बताते चलें कि, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी और कारवार के कुछ गांवों को लेकर सीमा विवाद है। कर्नाटक में आने वाले इन गांवों की आबादी मराठी भाषी है। महाराष्ट्र में लंबे समय से इन गांवों को राज्य में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है।