Read in App


• Tue, 13 Jul 2021 4:10 pm IST


सामूहिक नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेंगी 2022 का चुनाव


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय कर चुकी है। कांग्रेस ने वर्ष 2002,2007 और 2012 में ऐसे ही चुनाव लड़ा था। इसी फार्मूले को पार्टी आगे बढ़ायेगी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने ठोस रोडमैप तैयार किया था लेकिन नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश के असमय निधन से इसमें बाधा पहुंची है। कांग्रेस जनता से जो भी वादे करेगी उसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।