Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Aug 2021 12:00 am IST


मदन कौशिक ने ली सरकार और संगठन के PRO-OSD अधिकारियों की बैठक


उत्तराखंड भाजपा कार्यालय पर पूरे दिन मंत्रियों दायित्वधारियों के जनसंपर्क अधिकारी और दिवस अधिकारियों की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक ली। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चुनाव को देखते हुए मदन कौशिक ने बताया कि अधिक से अधिक लोग मंत्री विधायकों और पदाधिकारियों के संपर्क में आने का प्रयास करते हैं। इस व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी अधिकारियों को जानकारी दी गई।