Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Jan 2023 10:00 pm IST

नेशनल

आखिर देवेन भारती क्यों बनाए गए मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त, क्या डिप्टी सीएम के करीबी के होने का मिला लाभ...


महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन भारती को मुंबई के लिए विशेष पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। 

देवेन भारती, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। देवेन भारती ने आज से कार्यभार संभाल लिया है।इससे पहले देवेन मुंबई पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के पदों पर कार्यरत थे। लेकिन विशेष पुलिस आयुक्त का पद विशेष रूप से भारती के लिए बनाया गया है इसके बाद से राजनीतिक हलकों में भी विवाद शुरू हो गया है। 

बताते चलें कि, फोन टैपिंग मामले में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को क्लीन चिट देने के बाद फडणवीस ने भारती को विशेष पुलिस आयुक्त नियुक्त कर अगला कदम उठाया है।