Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 7:30 am IST


CM धामी ने अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित दिपांशु को दी 2.5 लाख की सहायता


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित दिपांशु पुत्र स्व0 श्री भरत सिंह के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि चिकित्सालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। 
मुख्यमंत्री ने जहरीले सांप के काटने से  दिपांशु की हालत गंभीर होने और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही  दिपांशु के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।