कर्नाटक में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक दल सियासी हथकंडे भी उसी तरीके से अपना कर माहौल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस महंगाई भ्रष्टाचार किसानों की बदहाली और जातिगत मुद्दों को लेकर सियासी मैदान में है। लेकिन इसी बीच राज्य में मिल्क कंपनी का मुद्दा गर्मा गया है। इसे कर्नाटक के गौरव से जोड़कर उसे घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी कर रहे हैं।
दरअसल, ये मुद्दा अब कर्नाटक बनाम गुजरात बनता जा रहा है। कर्नाटक में अमूल की एंट्री का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का आरोप है कि राज्य में लोगों को मिल रहे सस्ते दूध को खत्म कर अमूल के महंगे दूध की एंट्री कराई जा रही है। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के पूर्व डेलीगेट कहते हैं कि, भाजपा सरकार कर्नाटक में अमूल की एंट्री करा कर लोगों को महंगाई की ओर धकेलना चाहती है।